{"_id":"654538fcc4b5b77fdd03cc99","slug":"contract-sweeper-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-dcm-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4915-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रहे संविदा सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रहे संविदा सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन
बिधूना। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर कल्यानपुर गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार करते समय एनटीपीसी संविदा सफाई कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग टक्कर मारने वाली डीसीएम को पकड़ने व परिवार को आर्थिक मदद की मांग को लेकर अड़ गए। जानकारी पर एसडीएम व तहसीलदार के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों समझाया। साथ ही आर्थिक मदद का भी भरोसा दिया। तब जाकर लगभग दो घंटे बाद शव को उठने दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जागूपुर निवासी लगभग 48 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र मोतीलाल एनटीपीसी में संविदा सफाईकर्मी के पद पर नौकरी करता था। शुक्रवार को वह घर से बुखार की दवा लेने के लिए नगला मोहन जा रहे थे। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जैसे ही वह कल्याणपुर गांव के सामने बिधूना-रामगढ़ सड़क पार करने लगे। तभी रामगढ़ की ओर से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने उसे सामने से टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर लगने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, टक्कर के बाद चालक डीसीएम सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के विरोध में जाम लगा दिया। जानकारी होते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। परिजनों व ग्रामीणों को समझाकरजाम खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण टक्कर मारने वाली डीसीएम व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। मामला तूल पकड़ते देख मौके पर बेला, एरवाकटरा, सहार समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा।
वहीं, जानकारी होते ही एसडीएम निशांत तिवारी, तहसीलदार रनवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके चलते लगभग दो घंटे बाद शव उठ सका। तभी जाम खुला। इस बीच सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकाला। घटना से मृतक की पत्नी सुनीता, पुत्र रानू, सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।