फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   baldiwas,auraiya,eduaction

बच्चों की ‘वारि टोली’ जल संरक्षण को दे रही बढ़ावा

Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
baldiwas,auraiya,eduaction
फोटो-13एयूआरपी-1- एक गांव में महिलाओं को पानी बचाने की शपथ दिलाते वारि टोली के छात्र। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। आज बाल दिवस है। बाल दिवस का मतलब है बच्चों का दिवस। बाल दिवस पर बच्चों की चर्चा न हो जो समाज की जागरुकता के लिए जुटे हैं। तो बाल दिवस मनाना बेमानी लगता है। आज हम बात कर रहे हैं स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार के उन छह छात्रों की जो ‘वारि टोली’ बनाकर गांव-गांव जाकर जल संरक्षण की अलख जगा रहे हैं।
विज्ञापन

पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के छह छात्रों ने 22 मार्च 2021 से एक अभिनव की पहल की थी। इंटरमीडिएट गणित वर्ग के छात्र दिलीप कुशवाहा, नितिन कुमार, हरितोष कुमार, सौरभ कश्यप, अमित कुमार और सचिन कश्यप ने विज्ञान शिक्षक रामेंद्र कुशवाहा के निर्देशन में ‘वारि टोली’ नाम से शार्ट फिल्में बनाकर लोगों को जल संरक्षण का महत्व बताना शुरू किया।
विज्ञापन

इससे छात्रों के अभियान को खूब सराहना मिली। बाद में छात्रों ने इस अभियान के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया। अब छात्र स्कूल के आसपास गांवों में जाकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते नजर आते हैं। लोगों को जल बचाने की शपथ दिलाते हैं। छात्र ग्रामीणों को बताते हैं कि पानी को बचाएं, लेकिन इकट्ठा न होने दें। नहीं तो बीमारियां फैलेंगी। वह बताते हैं कि भूगर्भ जल की कमी होने से जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। यदि अभी नही चेते तो जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने की टोली की तारीफ
‘वारि टोली’ अप्रैल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की तारीफ पा चुकी है। 14 अप्रैल 2021 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने कार्यालय की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘वारि टोली’ की तारीफ की थी। लिखा था कि सुरक्षित जल, सुरक्षित कल, राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर औरैया के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार के छात्रों की तारीफ है। अपनी मार्मिक लघु फिल्मों के जरिए जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश। बच्चे सिखा रहे हैं हम बड़ों को सामूहिक जल प्रबंधन का महत्व। लघु फिल्म सुरक्षित जल सुरक्षित कल का लिंक भी साझा किया था।

अब तक के नौ गांवों को किया जागरूक
वारि टोली अब तक गांव गपचरियापुर, किचहिया, सिरसानी, पुर्वा खुते, नुनारी, मड़ोकमीत, भगवन्तापुर, तिलकपुर, देवीदास में चौपाल लगाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया है।
बनाई शॉर्ट फिल्में
पानी की प्यास, सुरक्षित जल सुरक्षित कल, कैच द रेन रिमूव द पेन, प्रदूषण धुआं धुआं, पानी और पादप, चौपाल आदि शार्ट फिल्म बना कर जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed