फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Government gets budget for 65 couples in mass wedding scheme

औरैयाः सामूहिक विवाह योजना में 65 जोड़ों के लिए शासन से मिला बजट

Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Government gets budget for 65 couples in mass wedding scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शादी की उम्मीद लगाए गरीब परिवारों के लिए अच्छी खबर है। सामूहिक विवाह योजना में शासन से 65 जोड़ों के लिए 33 लाख 15 हजार रुपये का बजट आवंटित कर दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी ने नगर पंचायत व नगर पालिका के ईओ व ब्लॉक के बीडीओ को शादी के आवेदन भेजने के लिए पत्र लिखा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस बार इस योजना में विलंब से बजट जारी हो सका। योजना के तहत सात ब्लॉकों से कुल 36 आवेदन आए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वर्ष 2017-18 में शुरू हुई थी। समाज के निर्धन और असहाय तबके के परिवारों की शादी एक ही मंडप के नीचे करने की योजना है। योजना के तहत शादी करने वाले जोड़ों को कुल 51 हजार में 35 हजार रुपये कन्या के खाते मेें, दस हजार रुपये का सामान, छह हजार आयोजन के लिए देने का प्रावधान है। वर्ष 2017-18 में 48, 2018-19 में 283 और 2019-20 में फरवरी तक 311 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैवाहिक बंधन में धूमधाम से सार्वजनिक कार्यक्रम में बंधे।
विज्ञापन

मार्च में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने का असर सामूहिक विवाह योजना पर पड़ा। वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत समाज कल्याण में बजट जारी नहीं होने से शादी करने वाले गरीब परिवारों में मायूसी दिखाई दी। इस योजना की साइट भी अक्सर बंद रहने से आवेदन भी प्रभावित हो रहे हैं। शासन ने 65 जोड़ों के लिए 33 लाख 15 हजार रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। सात ब्लॉक से 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद औरैया, दिबियापुर, अछल्दा, फफूंद, अजीतमल, अटसू, बिधूना नगर पंचायत से अभी सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं।
-----------------------------
शादी अनुदान योजना में भी मिला बजट
औरैया। समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि शादी अनुदान योजना के तहत 33 लाभार्थियों के लिए छह लाख 60 हजार रुपये का बजट शासन से प्राप्त हो गया है। इसके लिए 28 आवेदन कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना के तहत 66 लाभार्थियों के लिए 13 लाख 20 हजार रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इसके लिए कार्यालय को 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

---------------
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 65 जोड़ों के लिए शासन से बजट प्राप्त हो गया है। नगर निकाय के ईओ व ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र लिखकर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले के सात ब्लॉकों से अब तक 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा शादी अनुदान योजना व अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना में भी बजट प्राप्त हुआ है।
आवेश कुमार, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed