{"_id":"6179994e760ad13d7b121076","slug":"adm-chapa-auraiya-auraiya-news-knp660790425","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने छापा मारकर मिलावटी खोया पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने छापा मारकर मिलावटी खोया पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के दौरान खाद्य अधिकारियों ने एडीएम के साथ अछल्दा के मोहम्मदाबाद की खोया भट्ठी पर छापा मारा। जहां से टीम ने दो क्विंटल मिलावटी खोया बरामद किया। छापा पड़ते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं भट्ठी संचालक मौका पाकर फरार हो गया।
अछल्दा के मोहम्दाबाद में बुधवार को अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान के नेतृत्व में अभिहित अधिकारी डॉ. मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिंद, सुनील कुमार सिंह व दिनेश चंद्र ने खोया भट्टी पर छापा मारा। अधिकारियों ने मौके से करीब दो क्विंटल मिलावटी खोया बरामद किया। साथ ही फिटकरी, मिल्क पाउडर, रिफाइंड आदि के साथ ही खोया बनाने के उपकरण बरामद किए।
छापा की भनक लगते ही भट्ठी संचालक सरनाम दोहरे मौके से भागने में सफल रहा। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया है कि खाद्य विभाग की टीम छापा मार रही है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि छापा फफूंद में भी मारा गया। जहां इमरती, राकेश पाल की दुकान से खोया व दूध, मुहम्मदाबाद में खोया कारोबारी संजीव चक के यहां से खोया, सरमन सिंह के यहां खोया, दूध, घी का सैंपल लिया गया है। मिलावटी खोया नष्ट करा दिया गया है।