{"_id":"63752b489a0ae02b35137b30","slug":"accident-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp728681177","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई घायल
विज्ञापन
अजीतमल (इटावा)। कोतवाली क्षेत्र के अटसू-बल्लापुर मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बुधवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया।
इटावा के भरेह थाना क्षेत्र के महुआसुडा गांव निवासी मुन्ना निषाद का बेटा सुमित बाबू (22) ट्रक चालक है। बुधवार को वह ट्रक लेकर औरैया आया था। यहां पर ट्रक खड़ाकर वह मामा बलराम निषाद के बेटे अर्जुन सिंह उर्फ कल्लू के साथ अजीतमल के गोपालपुर अड्डा बाइक से जा रहा था।
अटसू-बल्लापुर मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुमित बाबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ममेरे भाई अर्जुन की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। सूचना पर पहुंचे एएसपी शिष्यपाल सिंह व सीओ सुरेंद्र नाथ यादव सीएचसी अजीतमल पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ की। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में रखवा गया है। तहरीर के आधार पर वाहन समेत चालक की तलाश की जाएगी।