{"_id":"687fe584f3bd71f32905ef4e","slug":"a-youth-sleeping-outside-his-house-was-attacked-four-booked-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129051-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर के बाहर सोए युवक पर हमला, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर के बाहर सोए युवक पर हमला, चार पर केस
Wed, 23 Jul 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद में घर के बाहर सो रहे युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर एकत्रित ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकले।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी जय सिंह बीते 20 जुलाई रात 10:30 बजे घर के बाहर टिनशेड के नीचे सो रहे थे। इसी बीच गांव के ही अंकित कुमार, संदीप, सहदेव व अशोक ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी थी। तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)