{"_id":"6942fb3d867556b37a0f4044","slug":"a-young-man-was-stopped-on-the-road-and-shot-his-condition-is-critical-auraiya-news-c-211-1-ka11004-136308-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रास्ते में रोककर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रास्ते में रोककर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 18 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसौली में अपने मिलने वाले के घर सब्जी देकर लौट रहे युवक को बुधवार देर रात आरोपियों ने गोली मार दी। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की।
बांह में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ढुहल्ला अछल्दा निवासी अवधेश चौहान का पुत्र शिवम उर्फ मनु चौहान बैसौली में परिचित के घर सब्जी देकर वापस आ रहा था। आरोप है कि करीब साढ़े नौ बजे गांव के अंदर रास्ते में चार युवकों ने बाइक को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
मौका पाकर शिवम भागने लगा तभी उस पर पीछे से किसी ने फायर कर दिया। गोली शिवम की बांह में जा लगी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घायल की स्थिति की विस्तृत पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी कि उसे गोली लगी है या अन्य कोई चोट है। वहीं सीओ बिधूना मनोज कुमार गंगवार ने बताया कि युवक को गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है । घायल जिन पर आरोप लगा रहा है उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।