{"_id":"76342","slug":"Auraiya-76342-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में ट्रक ने ट्रैफिक सिपाही की जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में ट्रक ने ट्रैफिक सिपाही की जान ली
Auraiya
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। हाईवे पार कर रहे ट्रैफिक सिपाही को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव लादे जाने के दौरान अन्य ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी, जिससे चालक और कोतवाली के दो सिपाही घायल हो गए। इस हादसे में दस किलो मीटर आगे जाकर चलते ट्रक से चालक-क्लीनर कूद कर भाग गए। ट्रक आगे जा रही रोडवेज बस से टकरा गया, लेकिन संयोग से सवारियां सुरक्षित रहीं। एक-एक कर तीन हादसों से रात भर हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा।
दोनों घटनाएं शहर कोतवाली क्षेत्र में दयालपुर चौराहे के निकट बुधवार की रात लगभग 12 बजे हुई। जिला रमाबाई नगर के दामोदरपुर, मूसानगर निवासी ट्रैफिक सिपाही सर्वेश कुमार यादव पुत्र मान सिंह यादव (42) मैस से खाना लेकर बाइक से अपने आवास पर लौट रहा था। चौराहे पर रौंदता हुआ ट्रक इटावा की ओर निकल गया। ट्रक के साथ बाइक दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर रात ढाई बजे जब कोतवाली पुलिस मैजिक लेकर एएसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव और सीओ सिटी विद्यासागर मिश्रा के साथ मौके पर पहुंची तो शव लादने के दौरान इटावा की ओर से आ रहे अन्य ट्रक (संख्या यूपी 83 टी 0090) ने मैजिक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक चालक के अलावा सिपाही जितेंद्र कुमार और मुरलीधर घायल हो गए। यह चालक भी ट्रक समेत भाग निकला। सिपाहियों ने पीछा किया। दस किलो मीटर आगे जाकर फिल्मी अंदाज में चलते ट्रक से चालक और क्लीनर कूद कर भाग निकले। ट्रक आगे जा रही रोडवेज बस से टकरा गया, लेकिन संयोग से सभी यात्री सुरक्षित रहे। ट्रक कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
इधर, सिपाही का शव कोतवाली ले आने के बाद तुरंत घर वालों को घटना की सूचना दी गई। कोतवाली पहुंचे उसकी पत्नी, बच्चों व ससुरालियों का रो-रोकर बुरा हाल था। एएसपी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। गुरुवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया गया। दोपहर तीन बजे शव औरैया पुलिस लाइन लाकर पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। कोतवाली प्रभारी ब्रज मोहन वर्मा ने बताया कि दोनों ट्रकों के चालकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।