{"_id":"75862","slug":"Auraiya-75862-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपए के लेनदेन में लाठी चली, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपए के लेनदेन में लाठी चली, दो घायल
Auraiya
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव हरी का पुरवा में रविवार की रात रुपए के लेनदेन को लेकर साले व बहनोई के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सैंफई रिफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
गांव हरी का पुरवा निवासी ज्ञान सिंह के मुताबिक वह और भैंसोल अछल्दा निवासी उसका साला बाहर रहकर काम करते हैं। बीते सप्ताह ही दोनों घर लौट कर आए हैं। नकदी व अन्य कुछ सामान न मिलने पर उसने अपनी पत्नी सुनीता देवी से खोजने को कहा। न मिलने पर भैसोल में रहने वाले अपने भाई से रुपयों के बारे में पूछने को कहा। भैसोल में रहने वाले उसके साले ने अपने पास कोई भी सामान न होने की जानकारी दी। दो दिनों पहले ही उसके साले के पास पूरा सामान मिल गया। इसपर उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हुई। इसी बात से खुन्नस खाए उसक ा साला एवं साले के साथी रविवार को देर रात उसके घर पर आ धमके । ज्ञानसिंह एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान ज्ञानसिंह की पत्नी सुनीता के सिर में चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई।