{"_id":"75720","slug":"Auraiya-75720-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों से मिली सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों से मिली सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी
Auraiya
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कहा कि गैंग के सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। गैंग में शहर के कई अन्य सदस्य के शामिल होने की बात प्रकाश में आई है। साथ ही इन गैंग के सदस्यों ने आसपास के जनपदों के कई अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जल्द ही रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैंग के सदस्यों में पप्पू बंबाज, शमीम खां और राजा अली के खिलाफ लूट व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। यह शातिर लुटेरे हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अन्य बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जल्द ही बोलेरो गैंग को पुलिस को पकड़ने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन