{"_id":"75246","slug":"Auraiya-75246-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने से घरों में कैद समरथपुर वासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरने से घरों में कैद समरथपुर वासी
Auraiya
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर से लगे समरथपुर गांव की गलियों में भरे पानी के कारण लोग घरों में कैद होने को विवश हैं। अराजकतत्वों ने गांव के बाहर से निकले बंबे में खांदी काट दी। जिससे बंबे का पानी गांव में जा घुसा। लोगों ने ग्राम पंचायत व नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र पानी निकाले जाने की मांग की है।
गुरुवार की सुबह समरथपुरवासी जागकर घरों से निकले तो उनके दरवाजे पर पानी भरा था। गांव की लगभग सभी गलियां जलमग्न थी। इससे ग्रामीणों को घरों से निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं गांव की गलियों में पानी भरने से कई लोग घरों से निकले ही नहीं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारियों और नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित और व फोन पर दी। लेकिन देरशाम तक किसी भी अधिकारी ने पानी निकाले जाने का प्रयास नहीं किया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे के बाद अराजकतत्वों ने गांव के बगल से निकलने वाले बंबे में खांदी काट दी। जिसका पानी गांव में आकर भरा है। इस पानी से कई खेत भी जलमग्न हो गए। गांव की गलियों में पानी भरा देख ग्रामीण अपने खेतों पर पहुंचे। जहां उनकी फसलें कटी रखी थी। अधिकांश फसलें पानी में नहीं डूबी थी, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। साथ ही जल्द पानी न निकाले जाने पर वह लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।