{"_id":"5be71f41bdec226997414033","slug":"51541873473-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना शौचालय उठाई किस्त, अब छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना शौचालय उठाई किस्त, अब छूट रहे पसीने
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नगरीय शौचालय योजना में जिस तरह योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों की होड़ लगी थी। अब उसी तरह प्रशासन की सख्ती के बाद फर्जी लाभार्थी अपनी पहली किस्त वापस करने के लिए पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। पालिका अधिकारियों की मानें तो इस समय कई ऐसे लाभार्थी रोजाना पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। अब गर्दन फंसती देख तरह-तरह के बहाने बनाकर राशि को सरेंडर करने के तरीके पूछते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि शहरी शौचालय योजना के अंतर्गत पालिका क्षेत्र में शौचालय बनाने की योजना दो वर्ष पहले शुरू की गई थी। योजना के शुरू होते ही पालिका में आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, स्थिति यह थी कि आवेदन के लिए आम लोगों को खूब पसीना बहाना पड़ा था।
कई चक्कर काटने के बाद लोग आवेदन कर पाए थे। शौचालय योजना में कई फर्जी लाभार्थियों ने आवेदन कर पहली किस्त भी ले ली, लेकिन अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं कराया। दो वर्ष बाद जब प्रशासन व पालिका ने इन लाभार्थियों पर डंडा चलाना शुरू कर दिया तो अब इन आवेदकों के पसीने छूट रहे है।
विज्ञापन
बता दें कि अभी हाल ही में पालिका ने अधूरे शौचालय पर सख्ती करते हुए करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे लाभार्थियों पर एफआईआर करा दी थी। पालिका की इस कार्रवाई से इन लाभार्थियों में हड़कंप मचा है। सूत्रों की मानें तो कुछ ने पालिका की इस कार्रवाई के बाद शौचालय का निर्माण करा लिया तो वहीं कुछ अब राशि को वापस करने के लिए पालिका के चक्कर लगा रहे हैं।
पालिका ईओ एसके सिंह ने बताया कि इस सख्ती के बाद जिन्होंने अपने शौचालय निर्माण नहीं कराया है वह राशि को वापस करने के लिए आफिस के चक्कर लगा रहे है। उन्होंने ऐसे लाभार्थियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।