{"_id":"692ddae040e219e5330b1cf6","slug":"50-youth-of-the-district-will-learn-the-skill-of-making-machines-auraiya-news-c-211-1-aur1006-135338-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिले के 50 युवा सीखेंगे मशीनें बनाने का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिले के 50 युवा सीखेंगे मशीनें बनाने का हुनर
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल व बिधूना आईटीआई को मिली हाईटेक वर्कशॉप अब युवाओं को हुनरमंद बनाएंगी। इन लैब का निर्माण प्रतिष्ठित टाटा टेक्नोलॉजी के सीएसआर फंड से हुआ है। दोनों वर्कशॉप में जिले के 50 युवाओं को पहले चरण में टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से नि:शुल्क ऑटोमेटिव असेंबली ऑपरेटर कोर्स कराया जाएगा। इसमें युवा वेल्डिंग से लेकर मशीनें बनाना तक सीखेंगे। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से इसे हरी झंडी दे दी गई है। दोनों ही शिक्षण संस्थानों की ओर से इच्छुक युवाओं का चयन किया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से जिले की अजीतमल व बिधूना आईटीआई को हाईटेक वर्कशॉप की सौगात मिली थी। 484 लाख की लागत से यहां पर भवन से लेकर जरूरी मशीनरी मुहैया कराई गई थी। अब टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से यहां पर युवाओं को हुनरमंद बनाने की कवायद शुरू होने जा रही है। पहले चरण में दोनों ही आईटीआई में 25-25 युवाओं को मशीनें बनाने की बारीकी सिखाई जाएगी। युवाओं को यह प्रशिक्षण टाटा की ओर से नि:शुल्क दिया जाएगा। ऐसे में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से दोनों ही संस्थानों को युवाओं को चयनित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस प्रशिक्षण में वेल्डिंग की बुनियादी से लेकर उपकरणों के असेंबल करने की बारीकी युवाओं को सिखाई जाएगी।
दोनों ही राजकीय औद्योगिक संस्थानों में प्रशिक्षण पाने वाले 50 युवाओं को प्राथमिक तौर पर टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से नौकरी का ऑफर दिया जाएगा। वो इसके अलावा स्वयं का व्यवसाय भी खड़ा कर सकेंगे। दोनों ही स्थितियों में युवाओं को स्वावलंबन की राह मिलेगी।
विज्ञापन
आईटीआई अजीतमल व बिधूना में ऑटोमेटिव असेंबली आपरेटर कोर्स 25-25 युवाओं को दिलाया जाएगा। टाटा टेक्नोलाजी के सहयोग से युवा मशीनरी की बारीकी सीखेंगे।
-अतुल कुमार, प्रबंधक कौशल विकास मिशन