फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   24 mm of rain in 78 minutes, roads inundated

औरैयाः 78 मिनट में 24 एमएम बारिश, सड़कें लबालब

Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
24 mm of rain in 78 minutes, roads inundated
बाइक के साइलेंसर तक भरा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बारिश किसानों के लिए राहत तो शहरवासियों के लिए आफत बनकर आई। रविवार दोपहर 12 बजे से एक बजकर 18 मिनट तक जमकर बारिश हुई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश या बूंदाबांदी होती रही। इससे सड़कों के ऊपर तक पानी भर गया। नाले भी उफना गए। बारिश के चले एक प्लाट की दीवार ढह गई। इससे वहां से गुजर रहा एक अधेड़ बच गया।
विज्ञापन

नगर पालिका की लापरवाही शहरियों के लिए भारी पड़ रही है। रविवार को झमाझम बारिश होने पर नालियां चोक होने से सड़कें-गलियां जलमग्न हो गईं। इससे हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। जलभराव होने पर खानपुर चौराहा, सुभाष चौक पर भीषण जाम लग गया। पांच मिनट का रास्ता करीब 20 मिनट में तय हो सका। पूरा शहर टापू सा दिख रहा था। सड़कों पर तीन-तीन फिट पानी भर गया।
विज्ञापन

चार घंटे बाद पानी जहां सड़क से उतरा, वहां कीचड़ से पैदल चलना मुश्किल हो गया। शहर के संजय गेट, होमगंज, सदर बाजार, फूलमती माता मार्केट के पास की गली व मोहल्ला पानी से सराबोर हो गए। कई जगह दुकानों में भी पानी घुस गया। बारिश थमने के बाद दुकानदार उसे निकालते दिखे। सबसे बुरे हालात शहीद पार्क के रहे। यहां सड़कों पर भरा लबालब पानी पार्क में घुसने लगा, जिससे पार्क भी पानी से लबालब हो गया। वहीं, सुभाष चौक से पालिका परिषद गेट तक जाम लग गया। काफी देर तक लोग जाम में भी फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचौसी प्रतिनिधि के मुताबिक, रविवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत नोगवा के मजरा पुरवा महिपाल में बारिश के कारण जलभराव हो गया। बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया। गांव के राम सिंह, राजू, वीरेंद्र सिंह ने बताया ग्राम प्रधान से कई बार नाली की सफाई के लिए कहा गया पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे जलनिकासी न होने से पानी लोगों के घरों में घुस गया।
दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे लोग
औरैया। रुहाई मोहाल निवासी गोपाल पांडेय बारिश बंद होने के बाद घर का सामान लेने बाजार जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक प्लॉट में पानी ज्यादा भर जाने से उसकी दीवार भरभराकर गिर गई। वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि बारिश ज्यादा होने के कारण दीवार से मिट्टी कम हो गई तो धंसक गई। बताया कि इस दौरान पास से ही गुजर रहे मोहल्ले के अभिषेक और सनी भी बचे। नहीं तो दीवार हम तीनों के ऊपर गिर सकती थी। (संवाद)

कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला दबी
सहार (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा तरा में बारिश के चलते रविवार दोपहर 12 बजे बुजुर्ग महिला सामान हटा रही थी, तभी कमरे की छत भरभराकर कर गिरने से वह दब गई। मलबे में दबकर वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)

सड़क पर भरा पानी शहीद पार्क में जाता हुआ।

सड़क पर भरा पानी शहीद पार्क में जाता हुआ। - फोटो : AURAIYA

नालिया चोक होने से पुर्वा महिपाल में भरा पानी। संवाद

नालिया चोक होने से पुर्वा महिपाल में भरा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो 07 एयूआरपी -19 - शैलेंद्र यादव

फोटो 07 एयूआरपी -19 - शैलेंद्र यादव- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed