फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1101 consumers under suspicion

16212 उपभोक्ताओं ने चार माह से नहीं उठाया राशन

Tue, 17 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
1101 consumers under suspicion
औरैया। जिले के औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील क्षेत्रों में 16212 कार्ड धारक लगातार चार माह से खाद्यान्न न लेने तथा 1101 कार्डधारकों द्वारा लगातार तीन माह से प्रॉक्सी के माध्यम से खाद्यान्न उठाने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने ऐसे कार्ड धारकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में एक तरफ राशन कार्ड न बनने को लेकर फरियादी सरकारी कार्यालयों, समाधान दिवस में चक्कर काटते देखे जा सकते हैं। ऐसे 16212 राशन कार्ड धारक ऐसे हैं। जिन्होंने पिछले चार माह से राशन नहीं उठाया है। 1101 कार्डधारक ऐसे हैं, जो पिछले तीन माह से लगातार प्रॉक्सी माध्यम से राशन उठा रहे हैं। जबकि आधार सत्यापन से वितरण कराने के निर्देश हैं। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग ने पत्र भेजकर ऐसे कार्ड धारकों की जांच कर निरस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 16212 राशनकार्ड धारक चार माह से राशन नहीं उठा रहे हैं। वह इस माह से राशन उठाना शुरू कर दें। अन्यथा जांच में राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं को राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। 1101 ऐसे राशन कार्ड को लगातार तीन माह से प्रॉक्सी के माध्यम से राशन उठा रहे हैं। इस पॉस मशीन से राशन प्राप्त करें। अन्यथा उनके राशनकार्ड भी निरस्त किए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से राशनकार्ड धारकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन न उठाने वाले कार्डधारक (ग्रामीण)
ब्लाक कार्ड धारकों की संख्या
औरैया 2526
भाग्यनगर 2321
अजीतमल 1871
बिधूना 1838
अछल्दा 2680
सहार 2688
एरवाकटरा 1337
---------
राशनकार्ड न उठाने वाले कार्डधारक (शहरी)
नगर निकाय कार्डधारक
दिबियापुर 138
फफूंद 33
बाबरपुर 171
अटसू 117
बिधूना 90
अछल्दा 16
नगर पालिका परिषद 386
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed