फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Workers returning home on Eid were looted and beaten up when they protested

Amroha News: ईद पर घर लौट रहे मजदूरों से लूटपाट, विरोध करने पर पीटा

Sat, 29 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Workers returning home on Eid were looted and beaten up when they protested
अमरोहा। ईद पर घर लौट रहे मजदूरों से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मजदूरों के साथ हुई लूट की घटना को पुलिस ने मारपीट में दर्ज किया है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के नजरपुर खुर्द में रहने वाले दानिश अपने गांव के ही रहने वाले हासिम, कासिम और सद्दीक के साथ जयपुर में मजदूरी करता है। चारों दोस्त भी हैं। ईद के मौके पर चारों जयपुर से घर लौट रहे थे। अमरोहा नगर के कांठ अड्डे पर पहुंचने के बाद चारों ने गांव के लिए ई-रिक्शा किराए पर बुकिंग कर लिया। इसके बाद चारों की रिक्शा में सवार होकर गांव के लिए निकल पड़े। जैसे ही ई-रिक्शा अमरोहा कांठ रोड स्थित नौगांवा बाईपास पीपल के पास पहुंचा, तभी 6 से 7 बाइक पर सवार 10 से 12 बदमाशों ने ई-रिक्शा को रोक लिया। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते बदमाशों ने लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर चारों मजबूत मजदूरों से करीब 22 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिए। बाद में बदमाश तमंचे लहराते हुए भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद मजदूरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन बाद में पुलिस ने मजदूरों को बरगलाकर लूट की घटना को मारपीट में दर्ज कर लिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed