फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Waterlogging in front of the school, children and villagers are troubled

Amroha News: स्कूल के सामने जलभराव, बच्चे और ग्रामीण परेशान

Sun, 27 Jul 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in front of the school, children and villagers are troubled
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव मुबारकपुर कला में प्राइमरी स्कूल के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव से स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

यह मार्ग हसनपुर से मुबारकपुर कला, झकड़ी, नूरपुर, बालानांगल, भदौरा होते हुए देहरा मिलक को जाता है। मार्ग पर जलभराव के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुरमित कुमार गुप्ता ने भी इस मामले को लेकर एसडीएम से शिकायत की थी। हालांकि, इस शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और जलभराव की समस्या बरकरार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। ताकि बच्चों और आम लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed