{"_id":"67a3b0adfbf4f1843304f314","slug":"uncle-was-murdered-for-two-bighas-of-land-skeleton-found-after-one-and-a-half-years-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133747-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो बीघा जमीन के लिए की थी चाचा की हत्या, डेढ़ साल बाद मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो बीघा जमीन के लिए की थी चाचा की हत्या, डेढ़ साल बाद मिला कंकाल
Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के सैदनगली के देहरा मिलक में गढ्ढे से कंकाल निकालने के दौरान जमा भीड़ व पुलिस। संवाद
सैदनगली (अमरोहा)।
दो बीघा जमीन के लालच में भतीजे ने ही किसान छोटे सैनी (60) की हत्या कर शव को गांव में ही तालाब के पास गड्ढे में दबा दिया। परिजनों ने किसान की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीस माह बाद बुधवार को आरोपी भतीजे की निशानदेही पर पुलिस ने किसान का कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सैदनगली क्षेत्र के देहरा मिलक गांव में हुई। गांव निवासी किसान छोटे सैनी करीब बीस माह पहले लापता हो गए थे। छोटे सैनी की शादी नहीं हुई थी। 17 जून 2023 को उनके भाई ने सैदनगली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन पहले पुलिस को लापता छोटे सैनी के भतीजे सर्वेश पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सर्वेश ने दो बीघा जमीन के लालच में चाचा छोटे सैनी की हत्या कर शव को गांव में तालाब के पास गड्ढे में दबाने की बात कबूल की। हकीकत सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। बीते दिनों जो भतीजा चाचा की बरामदगी के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था। वहीं हत्यारोपी निकला।
बुधवार दोपहर सैदगनली पुलिस ने हत्यारोपी सर्वेश की निशानदेही पर तालाब के पास गड्ढा खोदकर कंकाल बरामद किया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि भतीजे ने ही चाचा छोटे सैनी की हत्या कर शव गड्ढे में दबाया था। उसकी निशानदेही पर कंकाल बरामद कर लिया है। मामले में हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
हत्या कर कई माह तक खोजबीन का नाटक करता रहा सर्वेश
हसनपुर।
सैदनगली क्षेत्र के गांव के देहरा मिलक में चाचा को मौत के घाट उतारने के बाद खुद सर्वेश कई माह तक उनकी खोजबीन में लगे रहने का नाटक करता रहा। तीन दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति के साथ शराब के नशे में वह चाचा की हत्या करने की बात कह बैठा। इसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई और हत्यारोपी पर शिकंजा कस लिया।
गांव देहरा मिलक निवासी किसान छोटे सैनी की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई सतपाल सैनी के साथ रहते थे। सतपाल सैनी ने बताया कि चार जून 2023 को वह परिवार के साथ संभल के भारतल गांव निवासी अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में गए थे। घर पर छोटे सैनी को छोड़कर गए थे। इसी बीच जब अगले दिन वह घर पहुंचे तो छोटे सैनी गायब थे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छोटे सैनी के बड़े भाई के बेटे सर्वेश ने भी खोजबीन करने का नाटक किया। सतपाल सैनी ने 17 जून 2023 को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय भी सर्वेश उनके साथ था।
करोड़ों की जमीन का लालच बना मौत की वजह
गांव देहरा मिलक निवासी छोटे सैनी के नाम पर दो बीघा जमीन थी। यह जमीन मुख्य मार्ग पर आ रही है। जिसमें एक दुकान की कीमत भी दस लाख रुपये तक है। इसलिए यह जमीन बेशकीमती हो चुकी थी। छोटे सैनी छोटे भाई सतपाल से ज्यादा लगाव रखते थे। उन्हीं के घर रहते थे। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि सर्वेश को लगता था कि जमीन छोटे चाचा सतपाल के नाम दर्ज न करा दे। एक बार जमीन को लेकर ही छोटे और सर्वेश के बीच कहासुनी हो गई थी और साइकिल ले जाने को लेकर भी दोनों विवाद हो गया था। इसलिए सर्वेश ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। सीओ ने बताया कि मृतक के छोटे भाई सतपाल की तहरीर पर सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गला दबाकर की थी हत्या :
सर्वेश ने चाचा की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या से पहले दोनों में विवाद हुआ था। सर्वेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि छोटे सैनी खेत पर मैंथा की फसल की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान सर्वेश भी वहां पहुंच गया और दोनों दोनों के बीच मारपीट हो गई। छोटे सैनी ने अपने बचाव में भतीजे पर फावड़े से हमला भी किया था, इसके बाद सर्वेश ने गला घोटकर हत्या कर दी थी।