{"_id":"67215177ccc4257c3706d4d5","slug":"tigri-mela-ghats-will-be-built-in-the-name-of-great-men-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-128436-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेला : महापुरुषों के नाम पर बनेंगे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेला : महापुरुषों के नाम पर बनेंगे घाट
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
डीएम ने मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तिगरी मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों काे परखा। उन्होंने मेले में स्नान घाटों के नाम महापुरुषों और धार्मिक व्यक्तियों के नाम पर रखने के निर्देश दिए। वहीं, गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग करने, बल्लियां लगाने, मेले में प्रकाश और सफाई व पेयजल के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा।
डीएम निधि वत्स गुप्ता मंगलवार शाम 4.30 बजे तिगरी गंगा मेला स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मेले को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था देखीं। टीन फेंसिंग के काम की जानकारी ली। डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि मेला स्थल पर प्रकाश की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सभी सेक्टरों में जनरेटर लगाने के निर्देश दिए। कहा, स्नान घाटों पर प्रकाश व्यवस्था उचित हो। बाढ़ खंड के अधिकारियों को गहराई वाले स्थलों को चिह्नित कर उन पर फ्लेक्सी लगाने के निर्देश दिए। जिससे श्रद्धालु गहराई की ओर न जाए।
बैरिकेडिंग कराने, गोताखोर और नाव भी ज्यादा से ज्यादा लगाने को कहा। महिला श्रद्धालुओं वाले घाट पर बन रहे मचानों पर महिला पुलिसकर्मियों को ही तैनात करने के निर्देश दिए। चेजिंग रूम की संख्या बढ़ाने को कहा। डीपीआरओ को मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। निर्देश दिए कि शौचालय पर्याप्त संख्या में हों और साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। वह वर्दी में रहें। जल निगम को मेला क्षेत्र में पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश तिवारी, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, एसडीएम धनौरा चंद्रकांता, सीओ श्वेताभ भास्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
एएसपी होंगे तिगरी मेले के नोडल, सीओ धनौरा मेला प्रभारी
अमरोहा। तिगरी मेल को सकुशल संपन्न करने के लिए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को तिगरी मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि, मंडी धनौरा सीओ प्रभारी राजपत्रित अधिकारी तिगरी मेला बनाया है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि तिगरी में ऐतिहासिक और मेला लगता है। जिसमें करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालु स्नान करते हैं। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मेला 7 से 16 नवंबर तक चलेगा। ऐसी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह को तिगरी मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि क्षेत्राधिकारी धनौरा श्वेताभ भास्कर को प्रभारी राजपत्रित अधिकारी तिगरी मेला बनाया गया है। एसपी ने बताया कि तिगरी मेला में सुरक्षा व्यवस्था खड़ी रहेगी। श्रद्धालु की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। किसी भी तरह के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।