{"_id":"69011650cbd543e39c0c4e87","slug":"tigri-dham-a-fair-of-faith-and-joy-is-set-up-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150510-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी धाम : सज गया आस्था और उल्लास का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी धाम : सज गया आस्था और उल्लास का मेला
Wed, 29 Oct 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
तिगरी मेले में शिविर में खिचड़ी खाते श्रद्धालुओं का परिवार। संवाद
- फोटो : संवाद
तिगरी धाम (अमरोहा)। आधी-अधूरी तैयारी के बीच आस्था और उल्लास का मेला सजा गया है। मेले में आस्था के साथ उल्लास, उमंग व संस्कृति का संगम नजर आने लगा है। मंगलवार को भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ मेले की ओर रुख करती रही। श्रद्धालु ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने के लिए घर और खेतीबाड़ी की चिंता छोड़ दी है।
लोग परिवार संग मन में गंगा मैया के दर्शन और प्रतिदिन पुण्य कमाने की लालसा लेकर आस्था के समुद्र तिगरी धाम की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक सुनसान गंगा की तलहटी पर चहुंओर आस्था, उमंग और उल्लास का माहौल दिखने लगा है। 28 अक्तूबर से मेले का आगाज हो गया है। हालांकि, एक नवंबर को विधिवत पूजन के साथ मेले का श्रीगणेश होगा जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक शामिल होंगे।
तिगरी में गंगा तट पर लग रहे मेले में श्रद्धालुओं के जाने का सिलसिला कई दिन से जारी है। मंगलवार को श्रद्धालुओं के सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली मेले में पहुंचे। सुबह से शाम तक ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं के परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जरूरत का सभी सामान लाद कर गंगा में पुण्य कमाने पहुंच रहे हैं। तिगरी गंगा मेले में स्नान कर पुण्य कमाने जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राॅली सीधे नहीं जा रहे। उनको तिगरी चेक पोस्ट से मोहरका पट्टी वाले मार्ग से मेला भेजा जा रहा है। यहां पर मुस्तैद पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को उधर की तरफ माेड़ देते हैं। उधर, सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस ने शिव तिराहा पर भी बैरियर लगा दिया है जिससे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली अंदर तिगरी की तरफ न जा सकें। अंदर कार और अन्य गाड़ियाें को भी रोका जा रहा है। तिगरीधाम में आस्था है। उमंग है। उल्लास है। संस्कृति के भी विभिन्न रंग दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुबह से शाम तक गंगा घाट पर लग रहा श्रद्धालुओं का तांता
स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर तांता लग रहा है। श्रद्धालुओं गंगा में डुबकी लगा कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। गंगा स्नान के दौरान गंगा मईया को नमन और सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर मिन्नतें मांग रहे हैं। गंगा में स्नान का सिलसिला शाम तक चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गंगा तट पर महक रही खिचड़ी की खुशबू
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी मेले में उड़द और चावल की खिचड़ी की खुशबू महकने लगी है। श्रद्धालु परिवार के साथ खिचड़ी का जायका ले रहे हैं। बच्चे दिनभर तंबुओं में मौज-मस्ती की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रंग बिरंगी लाइटों से मेला जगमग
गंगा किनारे लगा कार्तिक पूर्णिमा मेला रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गया है। छह वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले मेले में शाम को रंग बिरंगी रोशनी की लाइट जलते ही रौनक दौड़ जाती है। झूले और हिंडोलों पर चमक रहीं विभिन्न रंगों की लाइट मेले की सुंदरता को और बढ़ा रही है।