{"_id":"6aad9c865bc215ca14066ce1","slug":"mock-drill-conducted-to-handle-earthquake-and-fire-incidents-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173346-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भूकंप-अग्निकांड से निपटने के लिए हुआ मॉकड्रिल अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भूकंप-अग्निकांड से निपटने के लिए हुआ मॉकड्रिल अभ्यास
विज्ञापन
अमरोहा। राज्य स्तरीय भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन शुक्रवार को अमरोहा जिले की सभी तहसीलों में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखना था।
यह अभ्यास पांच अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर आधारित था। तहसील अमरोहा में ऊंची इमारत में भूकंप और आग लगने की स्थिति का अभ्यास किया गया। धनौरा में भागीरथी देवी पीजी कॉलेज में आग लगने, हसनपुर में द किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में रासायनिक आपदा का परिदृश्य बनाया गया। कालाखेड़ा की औद्योगिक इकाई में आग तथा नौगावां सादात तहसील परिसर में भूकंप से भवन क्षतिग्रस्त होने का भी अभ्यास हुआ। मॉकड्रिल सुबह दस बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना प्रसारित होने के साथ शुरू हुई। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी और आपदा मित्र समेत कई विभागों ने सहभागिता की। जिला प्रशासन ने बताया कि इस अभ्यास से आपदा के समय त्वरित और प्रभावी बचाव-राहत व्यवस्था की तैयारियों का परीक्षण हुआ। मॉकड्रिल में जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, आपदा मित्र समेत अन्य विभागों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी आपदा कारमेंद्र सिंह, एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक, तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, अग्निशमन अधिकारी अनुराग तोमर और जिला आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला आदि रहे। संवाद