{"_id":"6aad9c0dbf1f44f3d50358d4","slug":"additional-sleeper-coaches-to-be-attached-to-two-trains-passengers-to-get-relief-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-173343-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
अमरोहा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। पदमावत एक्सप्रेस में 20 और 21 सितंबर को अप और डाउन दिशा में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
दिवाली को लेकर अभी से ही ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी हो रही है। हालांकि दिवाली का त्योहार आठ नवंबर को है लेकिन अपने घरों को जाने वाले लोग अभी से ही ट्रेनों में आरक्षण करा रहे हैं। वहीं इन दिनों ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए दो ट्रेनों में अलग से कोच भी लगाए जा रहे हैं। अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 19 और 20 सितंबर को अप और डाउन दिशा में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोच लगने से दोनों ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में यात्रियों की क्षमता बढ़ जाएगी और यात्रियों को सफर के दौरान सुविधा मिलेगी। पदमावत एक्सप्रेस में 20 और 21 सितंबर को एक-एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।