फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women who had arrived in Amroha for the 'Bhaat' ceremony committed jewelry theft in Chandpur.

Amroha News: अमरोहा में भात भरने पहुंची महिलाओं ने चांदपुर में किए आभूषण चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women who had arrived in Amroha for the 'Bhaat' ceremony committed jewelry theft in Chandpur.
बिजनौर। अमरोहा में भात भरने पहुंची महिलाओं ने चांदपुर में सराफ की दुकान पर सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस ने गाजियाबाद की रहने वाली दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए ही चांदपुर पुलिस आरोपी महिलाओं तक पहुंच सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि 12 सितंबर को थाना चांदपुर पर दिनेश वर्मा ने अपनी दुकान से 40 से 50 ग्राम आभूषण चोरी होने की तहरीर दी थी। बताया कि बुर्कानशीं चार महिलाएं दुकान पर पहुंची, जिन्होंने आभूषण खरीदने की बात कहते हुए ज्वैलरी देखी, इसी बीच सराफ की निगाह बचते ही आरोपी महिलाओं ने अपने मुंह और कपड़ों में तीन जोड़ी कुंडल रख लिए थे। इसके बाद खरीदारी किए बिना ही महिलाएं दुकान से चली गई। आभूषण गायब होने पर सराफ ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो महिलाएं आभूषण चोरी करते हुए दिखाई दीं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में महिलाओं का चेहरा नजर आने पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। दूसरी फुटेज खंगाली तो एक कार भी नजर आई। इसके बाद चांदपुर पुलिस अमरोहा के जोया टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां से पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर हासिल हुआ। इसके बाद पुलिस पीछा करते हुए गाजियाबाद तक पहुंच गई। जहां से पुलिस ने जाहिदा उर्फ छोटी और आशिया निवासीगण मोहल्ला केला देहात थाना विजय नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि खातून, आशमीन, रुखसाना, कार चालक फरीद खां और भूरिया उर्फ जाकिर की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में शामिल होने के साथ साथ वारदात को दिया अंजाम
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि आरोपी महिलाओं को अमरोहा में एक शादी में शामिल होकर भात देना था। शादी में शामिल होने के लिए अमरोहा आई तो इसके साथ ही चांदपुर भी पहुंच गई ताकि शादी में होने वाले खर्च का इंतजाम किया जा सके। चांदपुर में सराफ को झांसे में लेकर आभूषण चोरी कर लिए थे। एएसपी देहात ने बताया कि गाजियाबाद में पुलिस के इनके मोहल्ले के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा चालक ने भी बता दिया था कि उनके घर जाने के लिए आए हो, यानि ई रिक्शा चालक को भी पता था कि दूसरे जिले से आने वाली पुलिस उक्त महिलाओं को ही ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed