फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   the wife was beaten with the butt of a gun, a report was lodged

पत्नी को तमंचे की बट से पीटा,रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
the wife was beaten with the butt of a gun, a report was lodged
अमरोहा। पड़ोसी की छत पर चढ़कर आए पति ने ससुराल में रह रही पत्नी को बुरी तरह पीटा। उसके शरीर पर कई जगह मुंह से काटा। आरोप है कि मुंह में तमंचे की नाल डाल दी और बट से बुरी तरह पीटा। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार की सुबह घायलावस्था में थाने पहुंची गांव ख्यालीपुर निवासी सूरजवती पत्नी राजू ने एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक को बताया कि पति शराब का शौकीन है और आपराधिक प्रवृत्ति का है। पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। इसलिए वह अपने बच्चों के साथ मायके में रहती है। महिला ने बताया कि रविवार की रात राजू पड़ोस के मकान की छत से नीचे उतर आया और उसे बुरी तरह पीटा। आरोप है कि उसने तमंचे की नाल भी मुंह में लगा दी। इसके बाद बट से बुरी तरह पीटा। सूरजवती का कहना है कि इस दौरान उसके दो साथी घर के बाहर खड़े रहे। एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed