फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The rising water level of Ganga is creating obstacles in the preparations of Tigri fair

Amroha News: गंगा का बढ़ा जलस्तर तिगरी मेले की तैयारियों में बन रहा बाधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
The rising water level of Ganga is creating obstacles in the preparations of Tigri fair
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा का बढ़ा जलस्तर तिगरी गंगा मेले की तैयारियाें में चल रहे कार्यों में अवरोध बन रहा है। सदर चौक से उतरते ही कई स्थानों पर पानी भरा है। इसके चलते वीआईपी रोड भी तैयार नहीं हो पाई है। उधर, सेक्टर बनाने का काम भी प्रभावित हो रहा है।
तिगरी में गंगा तट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेले में मनोरंजन के लिए झूला, हिंडोला और अन्य साधन तैयार हो रहे हैं। ढांग से ऊपर और रेती में मेला स्थल समतल किया जा रहा है। इसके अलावा वीआईपी रोड और ट्रैक्टर रोड बनाने का काम भी जोर पर है। सुरक्षा के लिए मचानों का ढांचा बन गया है, जिससे पुलिसकर्मी उनपर मुस्तैद होकर मेले में आने वाले शरारती तत्वों पर नजर रख सकें।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने मेले में शिविर लगाने के लिए भूमि पर निशान लगाना शुरू कर दिया है। मगर, गंगा का बढ़ा जलस्तर मेले की तैयारियों में अवरोध बन रहा है। ढाल से उतरते ही वीआईपी रोड के पास पानी भरा है, जिससे सेक्टर तैयार करने में अवरोध पैदा हो रहा है। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि अभी किसी नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। दिवाली के बाद गंगा का जल स्तरकम हो जाएगा। हालांकि, मेले के लिए उन्होंने बिजनौर बैराज के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed