फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The leopard entered the factory grounds using a tree and ran away using a ladder

Amroha News: पेड़ के सहारे फैक्टरी के मैदान में घुसा तेंदुआ सीढ़ी के सहारे भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The leopard entered the factory grounds using a tree and ran away using a ladder
डिडौली (अमरोहा)। चौधरपुर स्थित एक हस्तशिल्प उत्पाद बनाने की फैक्टरी के मैदान में मंगलवार सुबह देखा गया तेंदुआ पेड़ के सहारे 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर आया था। रात में तेंदुआ लकड़ी की सीढ़ी के सहारे दीवार करीब 20 फीट ऊंची फांदकर भाग निकला। इससे वन विभाग के अधिकारियों की तेंदुए को पकड़ने की सभी तैयारियां धरी रह गईं। फैक्टरी के मैदान में पिंजरा भी लगाया था। बुधवार को अधिकारियों ने काफी देर तक तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र के चौधरपुर के पास हस्तशिल्प उत्पाद बनाने की एक फैक्टरी है। फैक्टरी के मैदान में ऊंची-ऊंची घास खड़ी है। मैदान की दीवार करीब 20 फीट ऊंची है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे संभल जिले के शाहबाजपुर तलवार निवासी युसूफ मैदान में सफाई कर रहा था। जबकि, चार अन्य मजदूर कुछ दूरी पर घास काट रहे थे। घास से निकलकर एक तेंदुआ युसुफ के सामने आ गया, जिसे देखकर युसूफ के होश उड़ गए और वह शोर मचाता हुआ दौड़कर साथियों के पास पहुंचा। कुछ देर फैक्टरी का स्टाफ और स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस भी पहुंच गई थी। तेंदुआ काफी देर तक पुलिस की गाड़ी के आगे भी घूमता रहा।
विज्ञापन

जानकारी होने पर वन रेंजर राजीव वर्मा और वन दरोगा नेपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को झाड़ी में छिपते देखा था। पहले तो वन विभाग के अधिकारियों ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, सफलता नहीं मिली तो पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में बकरी को बांधा गया है। रातभर वन अधिकारी और पुलिस डेरा जमाए रहे थे। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ फैक्टरी की बीस फीट ऊंची दीवार के बगल में खड़े पेड़ के सहारे मैदान में आया था। वहीं, रात में किसी समय दीवार के सहारे खड़ी सीढ़ी के सहारे चढ़कर भाग गया। बुधवार की तेंदुए को काफी तलाश किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। अभी पिंजरा लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article