फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The issue of sugarcane variety 5011 was raised in the farmers' meeting

Amroha News: किसानों की बैठक में गन्ने की प्रजाति 5011 का मुद्दा उठा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The issue of sugarcane variety 5011 was raised in the farmers' meeting
मंडी धनौरा। गन्ना सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में गन्ना प्रजाति 5011 का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। मिल प्रबंधन ने कहा कि गन्ना समिति यदि तय करती है तो गन्ना प्रजाति 5011 को अगेती प्रजाति में माना जाएगा। सामान्य निकाय की बैठक में देहरा कादर बख्श को अलग क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य की बैठक शनिवार को एक बरातघर में आयोजित की गई। बैठक का संचालन करते हुए सचिव मुकेश राठी ने एजेंडे की जानकारी दी। बैठक में गन्ना क्षेत्र के सुरक्षण के मुद्दे पर देहरा कादर बख्श व नीलीखेड़ी के ग्रामीणों ने अलग क्रय केंद्र बनाने की मांग की। अभी तक उनका गन्ना शहजादपुर क्रय केंद्र पर सप्लाई होता है। देहरा कादर बख्श को अलग क्रय केंद्र बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

चंचल सिंह ने समिति के भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। उनका कहना था कि जितने हिस्से पर विवाद है। उसको छोड़ कर शेष भूमि पर भवन व कार्यालय निर्माण का काम शुरू किया जाए। बैठक में सर्वाधिक चर्चा गन्ना प्रजाति 5011 व 5009 के मुद्दे पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ना प्रजाति 5009 को अगेती प्रजाति बताया था। लेकिन अब उसे सामान्य प्रजाति बताया जा रहा है। मिल के गन्ना प्रबंधक प्रमोद कुमार ने इस संबंध में गन्ना समिति के निर्णय को मिल प्रबंधन द्वारा स्वीकार किया जाएगा। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर ही कराने की मांग की। इस मौके पर सभापति बिजेंद्र सिंह, चंचल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, मेनपाल ढिल्लो, दुजेंद्र कोकी, अनमोल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed