फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The depot received a mini bus, preparations to run Bulandshahr-Syana

Amroha News: डिपो को एक मिनी बस मिली, बुलंदशहर-स्याना को चलाने की तैयारी

Fri, 22 Aug 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The depot received a mini bus, preparations to run Bulandshahr-Syana
अमरोहा। डिपो को एक मिनी बस मिल गई है। इस बस को अमरोहा हसनपुर-गंगानगर पुल होते हुए बुलंदशहर स्याना के लिए चलाने की तैयारी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूट का सर्वे किया। जल्द ही अमरोहा से बुलंदशहर स्याना के लिए बस का संचालन शुरू हो सकता है। जिससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 95 बसें निगम की हैं। इनमें 19 अनुबंधित हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था। लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग ने 25 सितंबर 2024 को आगरा के लिए एक बस के संचालन का फैसला लिया था। यह बस रोजाना दोपहर ढाई चार बजे आगरा के लिए रवाना होती है। जिसका रूट अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए निर्धारित है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि एक मिनी बस डिपो को मिल गई है। इस बस को अमरोहा से हसनपुर और गंगानगर पुल से होते हुए बुलंदशहर स्याना के लिए चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed