{"_id":"65a3b8d3f8e3911bb502a3db","slug":"the-body-of-a-youth-named-in-the-pocso-act-was-found-hanging-in-the-garden-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-12141-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पॉक्सो एक्ट में नामजद रहे युवक का शव आम के बाग में फंदे पर झूलता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पॉक्सो एक्ट में नामजद रहे युवक का शव आम के बाग में फंदे पर झूलता मिला
विज्ञापन
गजरौला। पॉक्सो एक्ट में नामजद रहे समीर (20) पुत्र फैजान का शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि उसकी मौत पर किसी को परेशान न किया जाए, उसके मोबाइल की ऑडियो सुन लें।
युवक जलाल नगर मोहल्ले का निवासी था। पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि एक युवक का शव पाल गांव को जा रहे रास्ते किनारे आम के बाग में लटका है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी मौत पर किसी को परेशान न किया जाए। सूचना पाकर समीर के रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर परिजनों का कहना है कि वह दो दिन से गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था।
बीते साल छात्रा का किया था बहला फुसला कर अपहरण
पुलिस का कहना है कि समीर की संगति अच्छी नहीं थी। वह गलत संगत में रहता था। उसके खिलाफ पिछले साल दसवीं की एक छात्रा को बहला फुसला कर अपहरण करने का केस दर्ज किया गया था। उस पर पॉक्सो एक्ट भी लगा था। उसने पुलिस को भी कई दिन छकाया था। उसके जंगल में कपड़े मिले थे। परिजनों ने उसके गायब होने का आरोप लगाया था। कई दिन बाद यह पता चला था उसने छात्रा का बहला फुसला कर अपहरण किया है।