फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teacher surrounded for making children clean the school, asked for explanation

Amroha News: बच्चों से विद्यालय की सफाई कराने पर घिरे शिक्षक, मांगा जवाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher surrounded for making children clean the school, asked for explanation
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुल्तानठेर के परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों को बच्चों के साथ मिलकर स्कूल परिसर की फावड़े से सफाई कराना महंगा पड़ गया। बाल कल्याण समिति ने इसे जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत माना है और प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करने की बात कही है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है।
क्षेत्र के सुल्तानठेर गांव में संविलियन विद्यालय है। बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। बारिश में स्कूल परिसर में गांव की गंदगी इकट्ठा हो गई। बीते सोमवार को स्कूल के शिक्षकों-शिक्षामित्रों ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय में सफाई अभियान चलाया। कई बच्चों ने फावड़ा, खुरपा आदि लेकर सफाई में सहयोग किया, जबकि कई ने झाड़ू लगाई। शिक्षकों ने सराहना का प्रदर्शन करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मगर, वह यह भूल गए कि इसमें वह घिर सकते हैं। मामले में बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

समिति ने इसे बाल अपराध माना है। समिति अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज का कहना है कि स्कूल में बच्चों द्वारा फावड़ा चलवाने, सफाई कराने का मामला जानकारी में आया है। यह काम बाल श्रम की श्रेणी में आता है। जिस पर तीन साल की कैद और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। जल्द प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया जाएगा। उधर, बीईओ आरती गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को नोटिस जारी किया है। दो दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा है। विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक संजीव कुमार का कहना है कि उनको नोटिस की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- सुल्तानठेर के संविलियन विद्यालय में शिक्षकों द्वारा बच्चों से फावड़ा और खुरपा चलवाने की जानकारी है। विद्यालय को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है।
- आरती गुप्ता, बीईओ, गजरौला।





- गजरौला के सुल्तानठेर के परिषदीय विद्यालय के स्टाफ द्वारा बच्चों से स्कूल में काम कराया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। -

अतुलेश भारद्वाज, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, अमरोहा
सीडीओ ने किया सुल्तानठेर के स्कूल का निरीक्षण

गजरौला। सुल्तानठेर के संविलियन विद्यालय में गांव का पानी भर जाने से साथ में कीचड़ और घरों की मिट्टी कट कर आ जाती है। जिसका ढेर स्कूल में लग जाता है। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र सुल्तानठेर के परिषदीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल में गांव का पानी भरने का कारण जाना। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांव की सड़क विद्यालय से ऊंची है। गांव के आसपास के लोग जो भराव डालते हैं, वह बारिश के साथ बह कर स्कूल में आ जाता है। सीडीओ ने हसनपुर एसडीएम को फोन पर निर्देश दिए कि आस पास में जमीन तलाश कर उस पर तालाब की खोदाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed