फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shifa went to her in-laws house insisting on staying with her husband Rahul

Amroha News: पति राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी शिफा ससुराल गई

Tue, 26 Aug 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Shifa went to her in-laws house insisting on staying with her husband Rahul
अमरोहा। मोहब्बत की खातिर अलीगढ़ के राहुल के साथ सात फेरे लेने वाली शिफा को कोर्ट से भी राहत मिल गई है। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां वह प्रेमी से पति बने राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बालिग होने के चलते कोर्ट ने भी उसे पति के साथ रहने की इजाजत दे दी। इसके बाद शिफा पति के साथ ससुराल चली गई।
विज्ञापन

अमरोहा की शिफा ने रानी बनाकर अलीगढ़ के रहने वाले राहुल के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दो धर्मों से जुड़ी मोहब्बत की कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। डिडौली कोतवाली के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनके घर के पास अलीगढ़ जिले के अतरौली थानाक्षेत्र के गांव भानपाड़ा निवासी राहुल किराये के मकान में रहता था। राहुल यहां एक फैक्टरी में नौकरी करता था। इस बीच शिफा और राहुल के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन

दोनों ने अपने परिवार के लोगों से शादी की बात की तो धर्म आड़े आया और परिजनों ने शादी कराने से मना कर दिया। बीते 23 फरवरी को शिफा व राहुल गायब हो गए। शिफा के परिजनों ने डिडौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान शिफा राहुल के साथ दिल्ली में रहती थी और उसने खुद का नाम रानी रख लिया। बाद में दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिफा ने मर्जी से नाम बदलकर शादी करने की बात कही
शादी के बाद राहुल शिफा उर्फ रानी को अलीगढ़ अपने घर ले गया। दोनों यहां पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। इस बीच पुलिस को शिफा की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। 23 अगस्त को जिवाई चौकी प्रभारी सुधीर कुमार तोमर के नेतृत्व में टीम अलीगढ़ पहुंची और शिफा उर्फ रानी को बरामद कर लिया। इस बीच राहुल वहां से भाग निकला था। पूछताछ के दौरान शिफा ने पुलिस को अपना नाम बदलकर शादी करने की बात कबूल की थी। इसके बाद उसे सेफ हाउस में रखा गया है। सोमवार को डिडौली पुलिस ने शिफा को न्यायालय में पेश किया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद कोर्ट के आदेश पर शिफा को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद में अपनी ससुराल अलीगढ़ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed