{"_id":"67d9d3c41f4af4ba390a21af","slug":"roads-were-broken-connections-were-made-but-water-was-not-available-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-136295-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़कें तोड़ी, कनेक्शन हुए पर नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़कें तोड़ी, कनेक्शन हुए पर नहीं मिला पानी
Wed, 19 Mar 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में शुद्ध जल मुहैया कराए जाने की योजना परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। योजना के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए सड़कें तो खोद दी गईं, लेकिन न तो घरों में पानी का कनेक्शन ही हो सका ओर न ही सड़कों की मरम्मत कराई जा सकी है। जिससे ग्रामीणों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराए जाने की कवायद सरकार द्वारा शुरू की गई थी। जिसके तहत गांवों में ओवरहेड टैंक के साथ ही पाइप लाइन बिछाकर घरों में कनेक्शन दिए जाने थे, जिसके बाद पाइपलाइन के माध्यम से घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाने थे। लेकिन, उदासीनता के चलते यह योजना अपने अंतिम रूप तक नहीं पहुंच पा रही है। यही कारण है कि जिले में अधिकांश गांवों में इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद तो दिया गया, लेकिन उनकी मरम्मत भी नहीं हो सकी, और जहां मरम्मत हुई वहां भी सड़कें दोबारा टूटनी शुरू हो गईं।
जिले में दूसरे व तीसरे चरण में योजना का अधिकांश गांवों में बुरा हाल है। अधिकारी भी समीक्षा बैठक कर जल्द योजना को पूरा किए जाने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कार्यदायी संस्था समय से काम को पूरा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
जिले में काम कर रहीं तीन कंपनियां
दूसरे व तीसरे फेज के तहत जिले में तीन कंपनियों को ओवरहेड के निर्माण व गांवों में कनेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसमें पीएनसी-एसपीएमएल मुरादाबाद, एलसी इंफ्रा और तीसरे फेज में ओएमआइएल-जेडब्ल्यूआईएल नई दिल्ली को काम सौंपा गया था। लेकिन तीनों ही कंपनियों का काम कछुआ गति से चलने के कारण पूरा नहीं हो सका, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है।
शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी हालत
आदमपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूबरा के मजरा इकौना में दो साल पहले योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को तोड़ा गया था। लेकिन बार-बार कहने के बाद भी सड़कों को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीण अनुज गौड़, आकाश शर्मा, मोहन राणा, रामवीर सिंह खड़कवंशी, राजपाल राणा आदि ग्रामीणों का कहना है कि अनेक बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन शिकायत का समाधान नहीं हो सका। जिससे पूरे गांव के रास्तों की हालत खराब हो गई है और आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
तोड़कर छोड़ दी रोड, ग्रामीण भुगत रहे परेशानी
गजरौला। क्षेत्र के गांव ढकिया भूड़ में ग्रामीणों को पानी की सहूलियत के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। जिसके लिए गांव की हर गली और मोहल्ले में बनी सीसी रोड को तोड़ा गया था। पाइप लाइन बिछाने के बाद उसने तोड़ी गई सड़क को ठीक करने की सुध नहीं ली। जिसकी लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। टूटी सड़क पर पानी भरने से लोगों को परेशानी होती है।
- जल जीवन मिशन योजना की लगातार समीक्षा की जाती है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को समय पर कार्य पूरा करने के साथ ही तोड़ी गई सड़कों को भी ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।- अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ