फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ravidas janty celebrated

श्रेष्ठ विचारक कवि और समाज सुधारक थे संत शिरोमणि रविदास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ravidas janty celebrated
अमरोहा। जिले भर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। सपा और कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किए। हवन और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास को श्रेष्ठ विचारक कवि और समाज सुधारक बताया।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मोहल्ला अहमदनगर में स्थित संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई। पदाधिकारियों ने उनके मंदिर में जाकर नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा संत शिरोमणि ने आध्यात्मिक संदेशों से समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया। गुरु रविदास के विचार सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। वह सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश देने वाले महा संत श्रेष्ठ विचारक कवि और समाज सुधारक थे। ऐसे महान पुरुष इस संसार में कभी-कभी ही जन्म लेते हैं। इस दौरान परवेज आरिफ टीटू, सुखराज सिंह, सलीम खान, फैज आलम राईनी, चौधरी समीम अय्यूब, हाजी खुर्शीद अनवर, निराले मियां अंसारी, अलीमाम रिजवी, यासिर अंसारी, परवेज सिद्दीकी, नरेश जाटव, हरिओम पुष्कर, आयज आदि मौजूद रहे। वहीं समाज वादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपाइयों ने संत रविदास की जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी और स्वतंत्र चिंतक थे। उन्होंने समाज को भाईचारा समानता का संदेश दिया। इस दौरान नवनीत गोला, सरजीत सिंह, मुमताज खान, अफसर परवेज, शेर सिंह, सरदार इंदर सिंह, विकल चौधरी, कपिल यादव, सुरेंद्र सिंह, अतीक अहमद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed