फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Priyanshu was honored for being selected in Legends League T-10

Amroha News: लीजेंड्स लीग टी-10 में चयनित होने पर प्रियांशु को किया सम्मानित

Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu was honored for being selected in Legends League T-10
हसनपुर (अमरोहा)। नगर के मोहल्ला मनापुर निवासी समाजसेवी डाॅ. नरेश सिंह के पुत्र प्रियांशु प्रताप प्रतिष्ठित लीजेंड्स लीग टी-10 में चयन होने पर अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी के घर पहुंचकर सम्मानित किया। बुके भेंटकर स्वागत भी किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि प्रियांशु प्रताप को दो लाख रुपये में खरीदा गया है और वे बंगाल टाइगर्स टीम का हिस्सा होंगे, जिसकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एरोन फिंच करेंगे। यह लीग 25 जून से नोएडा में शुरू होने जा रही है। संगठन के अध्यक्ष हसनपुर अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि शहर की प्रतिभाएं लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस उपलब्धि से निश्चित रूप से क्रिकेट के क्षेत्र में नवयुवकों को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर समाजसेवी नवाब सैफी, मयंक प्रताप, ऋषिपाल सिंह, काले सिंह, हरपाल सिंह, जीतू, नन्हें सिंह, करनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed