फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Power supply systems in cities and villages disrupted by rain.

Amroha News: बारिश में शहर और गांवों की बिजली व्यवस्था बेपटरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Power supply systems in cities and villages disrupted by rain.
अमरोहा। बरसात में बिजली की मांग 10 से 15 प्रतिशत कम होने के बावजूद जिले में बिजली संकट बना हुआ है। बृहस्पतिवार देर रात जिला अस्पताल में जंपर खराब होने और गुलड़िया बिजलीघर में फाल्ट के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी हुई। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े इलाकों में करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप रहने से लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जंपर खराब होने से करीब ढाई घंटे बिजली बाधित रही। इससे मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हुई। जंपर ठीक होने के कुछ देर बाद रात करीब ढाई बजे गुलड़िया बिजलीघर में फाल्ट आ गया। इससे कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े सुबोधनगर, पुष्कर नगर, बदावाला समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। पानी की टंकियां खाली होने के साथ इनवर्टर भी जवाब दे गए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फाल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

डिडौली और जोया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी करीब पांच-पांच घंटे बिजली बाधित रही। मोतीनगर, जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। उपभोक्ताओं ने बारिश के बावजूद फाल्ट और कटौती पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि पहले जिला अस्पताल का जंपर खराब हुआ था, जिसे ठीक कराया गया। इसके बाद गुलड़िया बिजलीघर में तकनीकी फाल्ट आया। मरम्मत के बाद शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक सभी प्रभावित क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।


------------

लगाए जाएंगे विशेष उपभोक्ता समाधान शिविर

अमरोहा। अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि 31 अगस्त तक खंड, सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता कार्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें उपभोक्ता बिल संशोधन, नए संयोजन का आवेदन, भार वृद्धि, खराब मीटर की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed