फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat officials rally together over the issue of fund withdrawals from Gram Panchayats.

Amroha News: ग्राम पंचायतों से धन निकालने के मामले में पंचायत अधिकारी लामबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat officials rally together over the issue of fund withdrawals from Gram Panchayats.
अमरोहा। ग्राम पंचायतों से धनराशि निकालने के मामले में ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक में वक्ताओं ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रशासकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। हसनपुर ब्लॉक में प्रशासकों पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमरोहा ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि जोया में केवल सचिव मोनू के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि प्रशासकों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में प्रशासकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के सभी सचिव आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, अमरजीत सिंह, खुर्शीद, धर्मपाल सिंह, राजकुमार सैनी, नीरज कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed