फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Overlooked: Life in danger on the playground

अनदेखी : खेल के मैदान पर खतरे में जान

Sun, 08 Dec 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Overlooked: Life in danger on the playground
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मनरेगा की ओर से ग्राम पंचायत जलालपुर कलां के मझरा मूलकटा में युवाओं के लिए खेल का मैदान तो बना दिया। लेकिन मैदान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार और 33 हजार वोल्टेज की लाइनों से हादसों का डर बना रहता है। डीएम के निर्देश और विधायक राजीव तरारा के कहने के बावजूद इन लाइनों को नहीं हटाया गया है।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर कलां का मझरा है मूलकटा। इसमें दिसंबर 2022 में ग्राम चौपाल आयोजित हुई थी। विधायक राजीव तरारा और डीएम सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं को गिनाते हुए ग्रामीणों से उनका फायदा उठाने को कहा था। मनरेगा ने दौड़ की तैयारी के लिए दो सौ मीटर और 400 मीटर के दो ट्रैक बनाए। गांव में कबड्डी, वालीबॉल के भी मैदान हैं। इसके अलावा बैठने के लिए बैंच बनवाई गई।
विज्ञापन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक दौड़ लगाते हैं। जबकि, बॉलीवाल सहित अन्य खेल भी खेलते हैं। मगर, खेल के मैदान ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्टेज व 33 हजार वोल्टेज की दो लाइन गुजर रही हैं। जिनके कारण हादसे का डर बना रहता है। डीएम ने भी बिजली की लाइन हटाने को बिजली विभाग को दो बार पत्र लिखा। विधायक राजीव तरारा ने भी फोन कर लाइन हटाने के निर्देश दिए। मगर अभी तक बिजली की लाइन नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कूड़े के स्थान पर तैयार हुआ खेल का मैदान
गांव में खेल के मैदान के लिए भूमि नहीं मिली तो ग्रामीण आगे आए। ग्राम प्रधान बंटी यादव और संजीव कुमार के कहने पर जहां-तहां डाले जा रहे कूड़े के ढेर हटाए। उनको नियत स्थान तय कर दिया था। इसके बाद मनरेगा ने गांव में ग्रामीणों की कूड़ा डालने की भूमि को लेकर उस पर खेल का मैदान तैयार कराया। जिस पर डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए थे।

- खेल के मैदान के ऊपर से बिजली की दो लाइन गुजरने की उनको जानकारी नहीं है। अब पता चला है। जल्द ही किसी मद से लाइनों को हटवाया जाएगा। - नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed