फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Open gyms will be built in five parks

Amroha News: पांच पार्कों में बनेंगे ओपन जिम

Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Open gyms will be built in five parks
अमरोहा। नगर पालिका के आवास विकास कॉलोनी स्थित पांच पार्कों में ओपन जिम तैयार कराए जाएंगे। इसके अलावा नौगांवा सादात रोड पर नए चौराहे का निर्माण कराया जाएगा, जिसका महानगरों की तर्ज पर सौंदर्यीकारण होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में स्थित मुकुट बिहारी लाइब्रेरी का भी विस्तार होगा। वहीं, लाइब्रेरी के नीचे तल पर ओल्ड एज मनोरंजन केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें बुजुर्ग आराम कर सकेंगे। साथ ही मानसिक तनाव कम करने के लिए वह मनोरंजन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में पॉलिथीन के निस्तारण के लिए प्लास्टिक दाना बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी, जिसे एमआरएफ सेंटर में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सड़कों और नाले व नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए हैं। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद ये कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि सीएम वैश्विक नगरोदय योजना के तहत वर्ल्ड क्लास शहर के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। निकाय का योगदान बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही नगरीय स्थानीय निकायों के राजस्व स्रोतों में वृद्धि, शहरी क्षेत्रों में लिवेबिलिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी, मास्टर प्लान के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर का एकीकरण जैसे आउटकम की संभावना है। यही नहीं, इसके जरिये जवाबदेही और पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
योजना में जियो टैगिंग एवं ड्रोन मैपिंग, सिटीजन पार्टिसिपेशन और स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन, थर्ड पार्टी ऑडिट, डेडिकेटेड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मॉनीटरिंग की भी सुविधा रहेगी।
ओपन जिम में मिलेंगी यह सुविधाएं
खुले क्षेत्र में जिम से लोगों को शुद्ध हवा में व्यायाम करने का मौका मिलेगा। ओपन जिम में एयर वॉकर, एब्स शेपर, चेस्ट शेपर, दी हार्स बैक शेपर, सोल्डर शेपर, कीन चेयर, डबल सिकर, सोल्डर व्हील और लेग शेपर जैसी अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी।
ओपन जिम से होेगा स्वास्थ्य लाभफिजिशियन डॉ. फाइक अली ने बताया कि लोग पार्क में व्यायाम के लिए आते हैं उन्हें ओपन जिम से काफी मदद मिलेगी। ओपन जिम से बच्चे, महिलाएं सभी अपने सुविधाजनक उपकरणों से शरीर को फिट रखने की लिए ठीक है। मस्ती के साथ इसे करते हुए सभी इस जिम का आनंद भी ले सकते हैं। योग और व्यायाम से मौजूदा वक्त में लोग स्वास्थ्य को लेकर काफी आशान्वित रहते हैं।


- शहर के पांच पार्कों में तैयार होंगी ओपन जिम बनाएंगे। बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज मनोरंजन केंद्र भी बनाने की योजना है। पॉलिथीन के निस्तारण को एमआरएफ सेंटर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी। नगर पालिका में स्थित मुकुट बिहारी लाइब्रेरी का विस्तार करेंगे। इसके अलावा नौगांवा रोड पर नए चौराहे का निर्माण कराने की तैयारी है। - डॉ. बृजेश सिंह, ईओ नगर पालिका अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article