फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   officers will teach in kasturba school

कस्तूरबा स्कूलों में बच्चियों को पढ़ायेंगे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
officers will teach in kasturba school
अमरोहा। कस्तूरबा स्कूलों में बच्चियों को अब अफसर पढ़ाएंगे। जिले के 8 स्कूल में 800 छात्राओं का नामांकन है। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल की पहल से स्कूल का माहौल बदलेगा। आठ जिला स्तरीय अधिकारी के साथ एक-एक सहायक अफसर भी बच्चियों को पढ़ाने का काम करेंगे। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी को सप्ताह में एक दिन कस्तूरबा स्कूलों में जाना अनिवार्य होगा। मुख्य विकास अधिकारी शुक्ल ने बताया छात्राओं को शैक्षिक के साथ ही अन्य मामलों में सम्पन्न बनाना है। अफसर को अपने रुचि के अनुसार उन्हें पढ़ाना होगा। टापिक अफसर को खुद चयनित करना होगा। इसका मकसद है छात्राओं को हर क्षेत्र में निपुण बनाने के साथ ही स्वावलंबी बनाना। महिला सशक्तीकरण समेत अन्य क्षेत्र के बारे में बताना होगा। इसकी कार्य योजना तैयार हो गई है जिलाधिकारी उमेश मिश्र की सहमति के बाद इसे अमल में ला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed