{"_id":"6580ab4cb875c4d0670aab29","slug":"inquiry-committee-formed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-10573-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएमओ आवास में तोड़फोड़ करने के मामले में जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएमओ आवास में तोड़फोड़ करने के मामले में जांच कमेटी गठित
विज्ञापन
अमरोहा। सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों से अभद्रता और सरकारी आवास में तोड़फोड़ करने के मामले की जांच डॉक्टरों की तीन सदस्य समिति करेगी। जांच टीम 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी। जिसके आधार पर आरोपी कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार की दोपहर हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझारी में तैनात सफाई कर्मचारी गौरव कुमार, उसका भाई बंटी और पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात वार्ड बॉय सनी कुमार सीएमओ ऑफिस पहुंचे। यहां अपने मानदेय को लेकर पहले बाबुओं से अभद्रता की और बाद में सीएमओ से उलझ पड़े। रात को तीनों ने शराब के नशे में सीएमओ से फोन पर गाली-गलौज की और धमकी दी। इसके बाद दोनों कर्मचारी सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां सीएमओ आवास और नाम लिखी दोनों नेम प्लेटों को तोड़ दिया। पथराव भी किया। इस दौरान सीएमओ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ निजी आवास पर थे। सरकारी आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने सीएमओ को सफाई कर्मियों के हंगामे की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाई कर्मियों को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया।
सीएमओ एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसीएमओ प्रशासन डॉ. सुनील कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सक्सेना और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जसकरण सिंह की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी प्रकरण की जांच कर 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके आधार पर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी सेवाएं समाप्त की जाएगी।