फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government is giving respect and encouragement to sportspersons: KP Malik

सरकार दे रही खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन : केपी मलिक

Sat, 30 Aug 2025 03:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Government is giving respect and encouragement to sportspersons: KP Malik
अमरोहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में तीन दिवसीय वृहद खेल कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री केपी मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई। मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए। मंगल दल के युवक और युवतियों को खेल किट वितरित की और पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। कहा कि हमारी सरकार खिलाड़ियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए नौकरियां भी दे रही हैं। अंडर-14 हाकी प्रतियोगिता में जनपद की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर और स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा के बीच हुआ। इसमें नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर ने 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा और मानव रचना इंटर कॉलेज पेली के बीच हुआ। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने 2-1 मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा ने रजबपुर की टीम को सडनडेथ में 1-0 से हरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में एएसएम खाता विजयी
कबड्डी प्रतियोगिता में भी जनपद की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एएसएम खाता और मानव रचना इंटर कॉलेज पेली के बीच खेला गया। इसमें एएसएम खाता ने 31-11 से हरा कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि मानव रचना इंटर कॉलेज पेली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में अंडर-12 वर्ष बालक वर्ग में धैर्य गिल ने पहला, मुदित चौधरी ने दूसरा, शिवा ने तीसरा, 100 मीटर दौड़ अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में शिवम ने पहला, मोहम्मद अर्श ने दूसरा, हरप्रीत सिंह ने तीसरा, 100 मीटर दौड़ अंडर-12 वर्ष बालिका में महक ने पहला, प्राची ने दूसरा, जिया ने तीसरा, अंडर-14 में अलिफशाह ने पहला, तनु ने दूसरा, वैष्णवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हाकी कोच फरहत अली खान, एथलेटिक्स कोच अमित कुमार, आंचल, डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, अभिषेक चौधरी, अनुज शर्मा, हसनैन नवाज, शाहजेब तकी, चंद्र मणि शर्मा, रनदीप सिंह, विकास गंगवार, कपिल कुमार, राजलक्ष्मी और नेहा चौधरी रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद कंवर सिंह तंवर, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, डीएम निधि गुप्ता वत्स , पालिका अध्यक्ष शशि जैन आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री देशकान्त त्यागी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed