फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Drones in Gajraula disturbed the sleep of villagers of three villages

Amroha News: गजरौला में ड्रोन ने उड़ाई तीन गांवों के ग्रामीणों की नींद

Sun, 20 Jul 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 20 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Drones in Gajraula disturbed the sleep of villagers of three villages
गजरौला (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर, सलेमपुर गौसाईं व पाल में रात में ड्रोन दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर गुजारी। दहशत के कारण ग्रामीण छतों पर जागकर घरों की रखवाली करते नजर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरों द्वारा ड्रोन से घरों की निगरानी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की खबरों ने पुलिस के साथ ही ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। दहशत के कारण ग्रामीण पूरी रात जाग कर गुजार रहे हैं। अब तक थाना क्षेत्र इन खबरों से अछूता था, लेकिन शुक्रवार रात तीन गांवों के ग्रामीणों ने ड्रोन उड़ता देखने का दावा किया।
विज्ञापन

रात में करीब 10.42 बजे हाईवे किनारे शहवाजपुर डोर के ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया कि उनके गांव में कई घरों के ऊपर ड्रोन उड़ रहा है। कुछ देर बाद सलेमपुर गौसाईं गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को यह सूचना दी कि चोरों का छोड़ा ड्रोन उड़ रहा है। वह कई घरों की निगरानी कर रहा है। पाल गांव के ग्रामीणों ने भी ड्रोन उड़ने की बात कही। सूचना पाकर पुलिस गांव में गई। ग्रामीणों से जानकारी ली। उधर तीनों गांवों के ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर गुजारी। ग्रामीणों द्वारा ड्रोन उड़ते दिखाई देने के दावे से अन्य गांवों के लोग और दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed