फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Diwali: No entry for cars and e-rickshaws in the city from 27th

दिवाली : 27 से शहर में कार और ई-रिक्शा की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Diwali: No entry for cars and e-rickshaws in the city from 27th
अमरोहा। दिवाली और धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक है। शहर से लेकर गांव तक के लोग बाजार में खरीदारी करने आ रहे हैं। सुबह से ही बाजार में लोग की भीड़ लगाना शुरू हो रही है, जो देर रात तक रहती है। उधर, त्योहारी सीजन में जाम की समस्या से निपटने की चुनौती और अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में जाम की रोकथाम को लेकर मुख्य बाजारों में बैरिकेडिंग करने के साथ ही पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उधर, जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने 27 अक्तूबर से शहर में कार, ई-रिक्शा समेत छोटे वाहनों की एंटी बंद कर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा, जो तीन नवंबर तक जारी रहेगा। इस बार 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। 29 अक्तूबर को धनतेरस के साथ दिवाली महोत्सव शुरू हो जाएगा। धनतेरस के दिन लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। इसके बाद दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। आगामी त्योहारों को लेकर लोगों में उत्साह है। साथ ही बाजार भी गुलजार है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। उधर, बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शहर में छोटे बड़े सभी वाहनों पर प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में पुलिस की तरफ से तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से कार, ई-रिक्शा व अन्य छोटे-बड़े वाहनों को निकाला जाएगा। यह रूट डायवर्जन प्लान 27 से तीन नवंबर तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- बंबूगढ़ चौराहा से भारी और हल्के सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों को बंबूगढ से कैलसा बाईपास व संभल चौराहा हाईवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-टीपी नगर चौराहा पर चौकी टीपीनगर के बगल से कोट चौराहा को जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन ई-रिक्शा के आवागमन को प्रतिबंधित रहेगा।
- बटवाल तिराहा से मुख्य बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

- नल चौराहा से जामा मस्जिद मंगल बजार की तरफ जाने वाले सभी हल्के व भारी मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा आदि के आवागमन प्रतिबंधित है।
- शाह विलायत की तरफ से टीपी नगर की तरफ आने वाले हल्के व भारी मालवाहक वाहनों का डायवर्जन अतराशी तिराहा से एआरटीओ तिराहा की तरफ किया जाएगा।

- धनौरा बाईपास से मंडी रोड पुलिस लाइन के रास्ते अंदर शहर मे आने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों को गुलड़िया मोड़ से डायवर्जन करके रज्जाक बाईपास नौगांवा रोड की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धनौरा से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी मालवाहक वाहनों को शाह विलायत गेट से डायवर्जन करके रज्जाक बाईपास की तरफ किया जाएगा।

- रज्जाक बाईपास से जोया, संभल, मुरादाबाद, कैलसा आदि की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को बैरियर लगाकर नीम का तिराहा धनौरा बाईपास होते हुए बाहर की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

- आतरासी रोड व हाईवे की तरफ से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी मालवाहक वाहनों को एआरटीओ तिराहा से डायवर्जन करके कल्यानपुर बाईपास की तरफ भेजा जाएगा।

- पाकबड़ा की तरफ से शहर की ओर आने वाला भारी व्यवसायिक वाहनों का कैलसा चौराहा से शहर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।

- हाईवे संभल चौराहा से नौगांवा बिजनौर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को बंबूगढ की तरफ न भेजकर उनको हाईवे से वाया गजरौला होकर नौगांवा सादात बिजनौर की तरफ भेजा जाएगा।


- चौपला चौराहा थाना गजरौला पर पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस बल ड्यूटी लगाई गई है। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन किया जाएगा।

- जोया चौराहा थाना डिडौली पर पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस बल लगाया गया है। यहां भी आवश्यकता पड़ने पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
- धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज का त्योहारों को लेकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। रूट डायवर्जन प्लान 27 से 3 नवंबर तक लागू रहेगा। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article