फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा भिड़े चार वाहन, मचा कोहराम

हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा भिड़े चार वाहन, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा भिड़े चार वाहन, मचा कोहराम
हाईवे पर खड़े ट्राले में भिड़े चार वाहन
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात खड़े ट्राले में पीछे से चार वाहन भिड़ गए। लगातार हुई वाहनों की भिड़ंत में डीसीएम और रोडवेज चालक घायल हो गए। गनीमत रही कि रोडवेज बस में सवार सभी 22 सवारियां सुरक्षित रहीं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर तुरंत ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया। किसी तरह डीसीएम और रोडवेज में फंसे चालकों को निकालकर भर्ती कराया गया। उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।

हाईवे पर मंगलवार की रात चौपला से पहले फ्लाईओवर पर एक ट्राला खड़ा था। बिहार निवासी सुनील मशीन लोड कर ट्राले को लुधियाना से झारखंड के जमशेदपुर ले जा रहा था। रात करीब एक बजे तकनीकी खराबी आने के कारण ट्राले को चालक ने गजरौला में स्वागत होटल के सामने फ्लाईओवर पर रोक दिया। अंधेरे में पीछे से आई डीसीएम ने ट्राले में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक हसनपुर के गांव जयतौली निवासी कफील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल डीसीएम चालक को निकालने की कोशिश की गई। घायल को निकालने का काम चल ही रहा था कि पीछे से वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान पीछे से आई शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने सबसे पीछे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से बस में सवार करीब 22 यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे में जिला शाहजहांपुर के नवादा निवासी बस चालक संजीव कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से गन्तव्य की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed