फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   संदिग्धों के परिजनों से सुरागकशी कर रहा खुफिया तंत्र

संदिग्धों के परिजनों से सुरागकशी कर रहा खुफिया तंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धों के परिजनों से सुरागकशी कर रहा खुफिया तंत्र
अमरोहा। एनआईए और एटीएस के हत्थे चढ़े संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल के संपर्क में रहने वाले संदिग्धों पर खुफिया तंत्र लगातार नजर बनाए हुए है। उनके परिजनों से सुरागकशी की जा रही है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी एटीएस की टीम ने अमरोहा में छापा मारकर मोहल्ला मुल्लाना से आईएस के नए मॉड्यूल का सरगना मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने इनके कब्जे से अवैध तमंचे, पिस्टल, टाइमर, बम, लैपटॉप, मोबाइल, संदिग्ध राकेट लांचर, आईएसआईएस के झंडे और विस्फोटक सामग्री बरामद होने का दावा किया था। एनआईए की छापेमारी के बाद स्थानीय आईबी, इंटेलिजेंस और एलआईयू की टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है। खुफिया तंत्र ने शहर में अपना जाल फैला दिया है। संदिग्ध आतंकियों के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed