फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against woman who threatened witness by posing as CO

Amroha News: सीओ बनकर गवाह को हड़काने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 17 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Case filed against woman who threatened witness by posing as CO
बछरायूं। महिला के साथ मारपीट करने के मामले में मौके के गवाह को सीओ बनकर फोन पर हड़काने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में गवाह ने सीओ से मिलकर शिकायत की थी। सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम पतेवा निवासी कमल सिंह का आरोप है कि बीती 14 अगस्त को उसके फोन पर किसी अंज्ञान नंबर से फोन आया। फोन रिसीव करने पर दूसरी ओर से किसी महिला की आवाज आई। उसने स्वयं को सीओ धनौरा अंजलि कटारिया बताते हुए कहा कि तुम मारपीट के मामले में गवाह बने हो। यदि जांच में तुम्हारी गवाही झूठी पाई गई तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दूंगी। कमल सिंह ने सीओ से मिलकर इसकी जानकारी दी। उनको वॉयस रिकार्डिंग भी सौंपी गई। कमल सिंह का कहना है कि बीती छह अगस्त को ग्राम ईश्वर देवा निवासी महेंद्री देवी के साथ मारपीट की गई थी। वह मौके पर मौजूद था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कमल सिंह की तहरीर पर फोन नंबर के आधार पर ग्राम ईश्वरदेवा निवासी सविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed