फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP State President said: Congress has fled from UP, opposition parties have made corruption etiquette

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले: यूपी से पलायन कर चुकी है कांग्रेस, विपक्षी दलों ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना लिया

Mon, 01 Apr 2024 06:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 06:23 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अमरोहा में कहा कि यूपी में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। इंडी गठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस पर पर लगातार घोटालों के आरोप रहे हैं। सपा को सब जानते ही है कि उसके समय में भी भ्रष्टाचार चरम पर रहा था।

विज्ञापन
BJP State President said: Congress has fled from UP, opposition parties have made corruption etiquette
अमरोहा में वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में इंडी गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना लिया है। आप ने नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं और उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिल है। कांग्रेस का यूपी से पलायन हो चुका है तो सपा परिवार वाद से ऊपर नहीं उठ सकी है।

विज्ञापन


मोदी और देश को बदनाम करने में विपक्ष कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये घोटालेबाजों की बारात है, जाे देश को लूटना चाहते हैं। सभी मिलकर मोदी जी को रोकना चाहते हैं, लेकिन वह रुकने वाले नहीं हैं। ये बातें सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और आप दिल्ली में इलू-इलू कर रहे हैं, लेकिन पंजाब में हम आपके हैं कौन हो रहा है। कांग्रेस और आप को छोड़कर सांसद और विधायक जा रहे हैं। यूपी को कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। इंडी गठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस पर आकाश से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक घोटाले के आरोप हैं। 

सपा को सब जानते ही है कि उसके समय में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। उनके परिवारवाद से भी यूपी की जनता पीड़ित रही। ये देश की शक्ति का अपमान करते हैं, लेकिन सब चुप रहते हैं। रामचरित्र मानस, हिंदू देवी-देवताओं पर चुपी साधे रहते हैं। कहा कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन, मनीष सिसौदिया व संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रही है।

केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर हैं। आप पार्टी पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि बताएं कि क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं, क्योंकि वह अब वही केजरीवाल की कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हैं। कहा मोदी के लिए 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और वह अपने परिवार को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।


बता दें कि वह सोमवार भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के नामांकन दाखिल करने के दौरान अमरोहा पहुंचे थे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल, विकास कुमार, चौधरी हरीश वीर सिंह मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed