{"_id":"686ed10e51a93ae9a80dd968","slug":"bike-slipped-after-being-hit-by-a-bull-farmer-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-143372-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांड़ की टक्कर से बाइक फिसली, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांड़ की टक्कर से बाइक फिसली, किसान की मौत
Thu, 10 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। मोहल्ला अंसारियान निवासी नदीम (35) पर सांड़ ने हमला कर दिया। वह मंगलवार देर रात बाइक से खेत में काम खत्म कर घर लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
उझारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी नदीम खेती करते थे। मंगलवार शाम को वह बाइक से खेत पर काम करने गए थे। मंगलवार देर रात वह घर लौट रहे थे। उस समय बारिश भी हो रही थी। वह नगर के बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो अचानक सांड़ ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बारिश में फिसलन होने से बाइक फिसल गई। नदीम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस बीच आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया।
स्थानीय लोग किसान को घायल हालत में नगर के ही निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। किसान की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। परिजनों ने बुधवार सुबह को बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से नगर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर हिंसक पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।