फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   As the bulldozer moved in, the deceased's father climbed onto the water tank and demanded the entire house be demolished.

Amroha News: बुलडोजर चला तो पानी की टंकी पर चढ़े मृतक के पिता, बोले- पूरा मकान गिराओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
As the bulldozer moved in, the deceased's father climbed onto the water tank and demanded the entire house be demolished.
अमरोहा। नौगावां सादात के गांव गुलड़िया में सुधांशु प्रजापति हत्याकांड के आरोपी अरविंद कुमार के अवैध निर्माण पर मंगलवार को बुलडोजर चलाया गया। राजस्व विभाग की 13 अगस्त की पैमाइश में मकान का करीब 60 गज हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर बना मिला था। टीम ने चिह्नित हिस्सा ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान सुधांशु के पिता कीर्तिपाल सिंह पानी की नवनिर्मित टंकी पर चढ़ गए और आरोपी का पूरा मकान गिराने की मांग करते हुए नीचे उतरने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राजस्व टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और कार्रवाई शुरू की। दोपहर करीब एक बजे मकान का कुछ हिस्सा गिराए जाने के बाद कीर्तिपाल टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि पूरा मकान नहीं गिराया गया तो टंकी से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने में जुट गए। मृतक के परिजनों ने मार्ग पर जाम भी लगा दिया। देर शाम तक कीर्तिपाल को सुरक्षित नीचे उतारने और मामला शांत कराने के प्रयास चलते रहे। वहीं राजस्व टीम ने मकान की दोबारा पैमाइश शुरू कर दी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

दरअसल, नौ अगस्त को रुपये के लेनदेन के विवाद में अरविंद कुमार ने सुधांशु प्रजापति की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर अरविंद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से परिजन आरोपी के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
टंकी पर बैठे कीर्तिपाल की चेतावनी से अफसरों के हाथ-पांव फूले



गुलड़िया गांव में आरोपी के मकान को पूरी तरह ध्वस्त कराने की मांग को लेकर मृतक सुधांशु के पिता कीर्तिपाल पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बाउंड्रीवाल के अंदर आया तो वह टंकी से कूदकर जान दे देंगे। उनकी चेतावनी के बाद अधिकारी भी टंकी के नीचे जाल नहीं लगा सके। हालांकि, किसी अनहोनी से बचने के लिए फायर विभाग की ओर से जाल मंगवा लिया गया था। अधिकारी लगातार कीर्तिपाल को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करते रहे।



पिता को मनाते रहे अफसर, परिजन कार्रवाई के लिए जोड़ते रहे हाथ

गुलड़िया गांव में निर्माणाधीन ओवरहेड टंकी पर मृतक सुधांशु के पिता कीर्तिपाल के चढ़ने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मुश्किल बढ़ गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक समेत अन्य अधिकारी लगातार कीर्तिपाल को समझाकर सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे। इस दौरान भावुक माहौल में एसडीएम सदर हाथ जोड़कर उन्हें मनाते नजर आए। वहीं दूसरी ओर टंकी के नीचे मौजूद कीर्तिपाल के परिजन भी अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर आरोपी के मकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाते रहे। एक तरफ अधिकारी जान बचाने की कोशिश में जुटे थे तो दूसरी ओर परिजन पूरी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सीओ अवधभान भदौरिया भी मौजूद रहे।





आठ घंटे भूखे-प्यासे टंकी पर बैठे रहे कीर्तिपाल



अमरोहा। न्याय और कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक सुधांशु के पिता कीर्तिपाल मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गुलड़िया गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी निर्माणाधीन ओवरहेड टंकी पर चढ़ गए। इसके बाद वह करीब आठ घंटे तक भूखे-प्यासे टंकी पर ही बैठे रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही परिजन भी लगातार उन्हें समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन कीर्तिपाल आरोपी के मकान को पूरी तरह ध्वस्त किए जाने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान वह कई बार टंकी से कूदकर जान देने की धमकी भी देते रहे। देर शाम तक अधिकारी उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे।

--------------
गुलड़िया गांव में हत्यारोपी के अवैध मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मृतक के पिता आरोपी के पूरे मकान को ध्वस्त करने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर वह पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और फायर टेंडर मौजूद है।- लखन सिंह यादव, एसपी
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed