फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Dead bodies boyfriend and girlfriend found hanging, both were missing for three days

UP: फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, तीन दिन से गायब थे दोनों, परिजन बोले- मारकर पेड़ में लटका दिया

Sun, 04 Feb 2024 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

सैदनगली इलाके के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के शव आम के पेड़ से लटके मिले। दोनों तीन दिन से गायब थे। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा जबकि युवक की उम्र बीस साल बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Amroha: Dead bodies boyfriend and girlfriend found hanging, both were missing for three days
अमरोहा के सैदनगली में घटना के बाद मौके पर पुलिस और गांव के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक निवासी 20 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय किशोरी के शव गांव के पास आम के पेड़ पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले हैं। दोनों तीन दिन से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। दोनों करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग में थे और शादी करना चाहते थे।

विज्ञापन


किशोरी के परिजन इसके खिलाफ थे। ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक का गांव के 16 वर्षीय किशोरी से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।

विज्ञापन

 

 

पिछले तीन दिन से किशोरी घर से लापता हो गई थी और युवक भी घर से गायब था। परिजन दोनों की तलाश रहे थे। बेटी के गायब होने की सूचना देने के लिए परिजन शनिवार रात थाने में भी गए थे। युवक और उसके परिजनों के खिलाफ बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी।

 

 

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी और युवक के शव गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक आम के बाग में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

 

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ पर लटके दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि किशोरी और युवक का शव फंदे से लटका मिला है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed